कब्ज में आराम चाहिए तो डाइट में शामिल करें ये जूस, जानें बनाने का तरीका

कब्ज में आराम चाहिए तो डाइट में शामिल करें ये जूस, जानें बनाने का तरीका

सेहतराग टीम

पाचन तंत्र का दुरुस्त होना अच्छी सेहत के लिए काफी जरूरी है। अगर पाचन तंत्र मजबूत हो तो खाया-पिया शरीर में लगता है और सेहत दुरुस्त रहती है। पर पाचन तंत्र सही  न हो कई लोगों को कब्ज की समस्या हो जाती है। वैसे तो यह आम समस्या है, लेकिन कई बार कब्ज के कारण कुछ खाया पिया भी नहीं जाता है। वैसे तो कब्ज की समस्या कभी भी हो जाती है, लेकिन अक्सर सर्दियों में कब्ज की परेशानी का सामना करना पड़ता है। दरअसल इस मौसम में खाने पीने की चीजें कुछ ज्यादा होती हैं। लोग स्वाद-स्वाद में काफी कुछ खा लेते हैं और इसके बाद सो जाते हैं जिससे कब्ज की समस्या होने लगती है। अब अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो इन जूस को अपने खान-पान में शामिल कर लें। इससे आपको कब्ज से राहत मिलेगी।

कब्ज होने के कारण (Constipation Causes in Hindi):

  • सही मात्रा में पानी का सेवन करना
  • ज्यादा तला-भुना, मसालेदार व मैदे से बनी चीजों का सेवन
  • समय पर व भूख लगने पर भोजन ना करना
  • देर रात डिनर करना
  • समय पर ना सोना
  • भारी मात्रा में चाय, कॉफी पीना
  • तंबाकू, सिगरेट का सेवन करना

कब्ज की परेशानी को दूर करने के लिए अपनी डेली रूटीन में जूस को शामिल कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको 3 अलग-अलग जूस की रेसिपी बताते हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होकर शरीर को और भी कई फायदे मिलेंगे।

संतरे का जूस

विटामिन सी से भरपूर संतरे में फाइबर व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भरपूर होते हैं। इसके सेवन करने से शरीर में पानी की कमी पूरी होने के साथ पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में कब्ज की परेशानी दूर होकर शरीर में एनर्जी आती है। तो चलिए अब जानते हैं इससे जूस बनाने की रेसिपी...

  • सबसे पहले संतरे का छिलका उतार कर उसे ब्लेंडर में डालकर जूस निकालें।
  • फिर जूस को छन्नी से छान कर उसमें स्वाद अनुसार काला नमक मिलाएं।
  • नमक मिलाने के बाद इसे तुरंत पी जाएं।

सेब का जूस

सेब में विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके सेवन से शरीर को पोषण मिलने के साथ कब्ज की परेशानी से राहत मिलती है। शरीर में पानी की कमी पूरी होने के साथ चेहरे पर ग्लो आने में भी मदद मिलती है। तो चलिए अब जानते हैं इससे जूस बनाने की रेसिपी...

  • सेब का जूस बनाने के लिए सबसे पहले इसे धोकर छिलें।
  • फिर इसे टुकड़ों में काट लें।
  • फिर मिक्सी में जरूरत अनुसार पानी और सेब डालकर चलाएं।
  • तैयार जूस में चुटकीभर सौंफ का पाउडर डालकर मिलाएं और सेवन करें।
  • इसमें सौंफ का पाउडर मिलाने से जूस में फाइबर की मात्रा अधिक बढ़ेगी। ऐसे में कब्ज की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

नाशपाती का जूस

फाइबर से भरपूर नाशपाती का सेवन करने से भी पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद पैक्टिन नामक तत्व कब्ज की परेशानी से राहत दिलाने का काम करता है। नाशपाती के जूस में नींबू का रस मिलाकर पीने से इसकी गुणवत्ता बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में कब्ज की समस्या दूर होकर इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। इसतरह मौसमी बीमारियों से भी बचाव रहता है।  तो चलिए अब जानते हैं इससे जूस बनाने की रेसिपी...

  • नाशपाती का जूस बनाने के लिए इसे धोकर छिल लें।
  • फिर इसे टुकड़ों में काट लें।
  • अब मिक्सी में नाशपाती डाल कर जूस बनाएं।
  • तैयार जूस में स्वाद अनुसार काला नमक और नींबू का रस मिलाकर सेवन करें।
Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।